नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
हाईवे की पटरी पर मिला अज्ञात शव
नहीं हुई शिनाख्त
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। तिलहर कटरा राजमार्ग पर हाईवे किनारे मृत अवस्था में युवक का शव मिलने पर रहागीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 है मृतक कत्थई रंग की बनियान और गेहुआ रंग का लोअर पहने था, जबकि उसकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से मंदबुद्धि प्रतीत होता है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा
up crime news उत्तर प्रदेश समाचार Postmortem Investigation police investigation UP Local Breaking News hahjahanpur news Tilhar highway शव बरामद अज्ञात शव मिला Lucknow Delhi highway news तिलहर पुलिस highway dead body case Shahjahanpur local news unidentified body found roadside शव बरामद Tilhar crime update राष्ट्रीय राजमार्ग घटना शव की शिनाख्त Hindi crime report स्वतंत्र प्रभात शाहजहांपुर highway patrol police


Comments