नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मजदूर दिवस पर तरुण चेतना ने श्रमिकों को किया जागरूक, ग्लूकोज़-डी का वितरण
घंटाघर चौक पर मजदूरों संग जागरूकता कार्यक्रम, हीट-वेव से बचाव के बताए उपाय
प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर तरुण चेतना संस्थान, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मजदूरों के साथ एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता व कार्य के दौरान हीट-वेब से बचाव के बारे में जानकारी देना था।
इस अवसर पर उप श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रम ही सम्मान है और श्रमिक ही देश की पहचान हैं।कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। श्रमिक अपने परिश्रम से न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बल्कि देश की आर्थिक संरचना को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।कार्यक्रम में तरुण चेतना संस्थान के निदेशक नसीम अंसारी ने श्रमिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है।
उन्होंने कहा कि संस्था सदैव श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करती रहेगी और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने श्रमिकों को संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने अपने संबोधन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए मजदूरों को बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, धूप में काम करते समय सावधानी बरतने तथा लू से बचने के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में तरुण चेतना द्वारा मजदूरों को गर्मी से बचाव हेतु डाबर का ग्लूकोज़-डी और बोतल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों की सहभागिता रही और उन्होंने इस पहल की सराहना की।इस कार्यक्रम में अधिवक्ता व समाजसेवी दीपेंद्र मिश्रा, हकीम अंसारी, श्याम शंकर शुक्ला, हुस्नारा बानो सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रमिकों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त कर सक्रिय भागीदारी निभाई।
uttar pradesh news स्वतंत्र प्रभात प्रतापगढ़ Pratapgarh Local News Labour Day Pratapgarh मजदूर दिवस जागरूकता कार्यक्रम Tarun Chetna Sansthan श्रमिक अधिकार जागरूकता heat wave safety workers ग्लूकोज़-डी वितरण श्रम विभाग कार्यक्रम मजदूर कल्याण worker safety India अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस disaster management awareness श्रमिक सम्मान कार्यक्रम social welfare Pratapgarh heatwave prevention tips मजदूर स्वास्थ्य सुरक्षा labour welfare campaign workers awareness initiative


Comments