महराजगंज कोतवाली में उत्कृष्ट कार्य के लिए होमगार्ड धर्मदास को किया गया सम्मानित

प्रति माह की भांति इस बार भी 1 मई 2026 को होमगार्ड विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

महराजगंज/रायबरेली। प्रति माह की भांति इस बार भी 1 मई 2026 को होमगार्ड विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में होमगार्ड धर्मदास को उनकी उत्कृष्ट ड्यूटी, सराहनीय व्यवहार एवं बेहतरीन टर्नआउट के लिए सम्मानित किया गया।
 
यह सम्मान समारोह एसएसआई देवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने धर्मदास को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने धर्मदास के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
 
कार्यक्रम में पुलिस एवं होमगार्ड विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से बी.ओ. राजेश राय, बुद्धसेन शर्मा, पीसी इंद्रमणि सिंह l,  रामकुमार सिंह, अनुज सिंह, राम प्रताप यादव, रामदास यादव, लाल मोहम्मद,शिव शंकर मिश्रा, सतीश प्रताप सिंह, तेज कुमार सहित अन्य होमगार्ड कर्मी मौजूद रहे।
 
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने सम्मानित कर्मी को बधाई दी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें