फीचर्ड

एनसीएल की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पहुंची अनपरा थाना, लगाई रोक लगाने की गुहार

अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 का मामला, किया कार्रवाई की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा/ सोनभद्र-

एनसीएल ककरी परियोजना की जमीन पर धड़ल्ले से हो रहे निर्माण की शिकायत को सुरक्षा विभाग ने संज्ञान में लेते हुए अनपरा थाने में लिखित रूप तहरीर देकर दोषी निर्माणकर्ता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। बताते चलें मामला नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 18 का है जहां पर अनपरा बाजार के व्यवसाई अमित गट्टानी के द्वारा अनपरा मोड़ से सिनेमा हॉल संपर्क मार्ग स्थित एनसीएल ककरी परियोजना की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो परियोजना के हित में नहीं है। जिससे आस पास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके क्रम में ककरी परियोजना के सुरक्षा विभाग ने थाने में तहरीर देकर तत्काल जाँच कर कार्रवाई की मांग किया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार