सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत
ग्रामीणों ने शव रख कर किया रास्ता जाम, एसओ लाइन हाजिर, 13 लोगों पर केस दर्ज
सिद्धार्तनगर। जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल संदीप यादव(22 ) पुत्र शिवमूरत की इलाज के लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही बुधवार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया और तीनों दिशाओं में लंबा जाम लग गया।
मामला लोटन थाना क्षेत्र के धरनिहवा-कुल्हुआ गांव का है, जहां मेन सड़क से जुड़ी ढेड़ मंडी जमीन को लेकर दो पक्षों गदहमरवा निवासी राममिलन परिवार और संदीप यादव परिवार-के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद जमीन रास्ते और कब्जे को लेकर कई बार तनाव का कारण बन चुका था।
परिजनों का कहना है कि संदीप यादव के पिता शिवमूरत ने पूर्व में स्टांप पेपर के जरिए जमीन का लेन-देन किया था, इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा लगातार कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। इसी तनाव के चलते 24 अप्रैल को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई, जिसमें संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोप है कि घटना के बाद रास्ते में भी संदीप और उनके चाचा बबलू पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में 29 अप्रैल की रात संदीप की मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। 30 अप्रैल को परिजन और सैकड़ों ग्रामीण शव लेकर लोटन चौराहे पहुंचे और मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सुबह सुबह 6बजे से 1.15 बजे तक प्रदर्शन चलता रहा, जिससे तीनों दिशाओं में लंबा जाम लग गया।
लोटन तिराहे से मोहाना जाने वाले हाईवे पर करीब 3-4 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं कोल्हुई मार्ग पर लगभग 2 किलोमीटर और सोहास मार्ग पर भी करीब 2 किलोमीटर तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी और अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संज्ञान में लेते हुए लोटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज को लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। 13 लोगों पर हत्या का केस दर्ज । जिसमें 8 नामजद तथा 5 अज्ञात है।लगभग 7 घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
युवक की मौत UP Police Action पुलिस कार्रवाई स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर Siddharthnagar Crime News Siddharthnagar land dispute यूपी अपराध समाचार ग्रामीण प्रदर्शन land dispute murder case Loten Violence Case Youth Death UP Road Jam Protest SO Line Hazar Rural Protest Uttar Pradesh Murder FIR UP सिद्धार्थनगर जमीन विवाद लोटन चौराहा जाम हत्या केस दर्ज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर भूमि विवाद हिंसा


Comments