जगदीशपुर पुलिस द्वारा 25,000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं सहित यूपी0 गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में वांछित व 25,000/-रुपये का इनामिया अभियुक्त रफीक अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम कोछित थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी के जगदीशपुर, अमेठी व गौरीगंज में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था ।
amethi police amethi crime news Law and Order Amethi Uttar Pradesh Police Action Crime Control Campaign Amethi breaking news 25000 reward accused Wanted Criminal Arrest Police Superintendent Amethi Jagdishpur Police Rewarded Criminal Arrested UP Gangster Act Musafirkhana Circle Officer Jagdishpur थाना Fraud And Theft Case Amethi Wanted Accused Rafeeq Ahmad Arrested Gangster Act Accused Police Encounter Update अपराधियों पर पुलिस कार्रवाई


Comments