संयुक्त आयुक्त विन्ध्याचल मंडल ने सहकारिता कार्यालय विकास भवन में की समीक्षा बैठक

सहकारी देयो की वसूली मे कोई शिथिलता क्षम्य नहीँ- योगेंद्र पाल सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विन्ध्याचल मंडल योगेन्द्रपाल सिंह द्वारा सहकारिता कार्यालय विकास भवन सोनभद्र में मंगलवार को सहकारी देयो की वसूली की समीक्षा बैठक ली गई।बैठक मे सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह तथा सचिव / महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक राजकुमार यादव भी मौजूद रहे।संयुक्त आयुक्त ने वसूली की स्थिति लक्ष्यानुरूप न होने पर नाराजगी व्यक्त की और 30 अप्रैल तक वसूली की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

बकाये की वसूली हेतु बैंक द्वारा तगादे व वसूली हेतु वाहन लगा दिये गए है।संयुक्त आयुक्त ने कहा कि सभी संबंधित एडीसीओ,एडीओ और शाखा प्रबंधक सचिव के साथ सुबह ही क्षेत्र मे निकलें।बकाये की वसूली विभाग की जिम्मेदारी है।सभी अधिकारीगण समितियो मे योजना बनाकर उनकी क्षमता के अनुसार लक्ष्य का आवंटन करना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान कोन ,रामगढ़,मुसहाँ,परासी दूबे,मारकुंडी ,चेरूई,आमडीह,कचनरवा,कोरियाँव केन्द्रि समितियो की वसूली ज्यादा खराब पाई गई। संयुक्त आयुक्त ने इन समितियो पर कड़ाई से ध्यान देने व सघन तगादा करने के निर्देश दिए।सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह ने धान क्रय केन्द्रो पर अवशेष धान की सूचना को गंभीरता से लेते हुए धान की तत्काल डिलीवरी कराने के निर्देश दिए।सचिव/ महाप्रबंधक राजकुमार यादव ने सभी सचिवो को निर्देशित किया कि कंप्यूटराइजेशन हेतु चयनित बी-पैक्स मे प्रतिदिन बाउचर फीडिंग सुनिश्चित करें तथा बी पैक्स मे क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रांजैक्शन सुनिश्चित करें। संयुक्त आयुक्त ने विशिष्ट आडिट प्रतिवेदनो को ससमय परिपालन कराने के निर्देश दिए ।

गंगोत्री नगर फ्लाईओवर पर टला बड़ा हादसा,ट्रक मकान में घुसा Read More गंगोत्री नगर फ्लाईओवर पर टला बड़ा हादसा,ट्रक मकान में घुसा

उन्होने कहा कि वसूली की स्थिति मे वसूली न होने की स्थिति मे बगैर अधिक प्रतीक्षा किये एफआईआर दर्ज कराकर परिपालन संपन्न करायें।संयुक्त आयुक्त ने नवगठित एमपैक्स के पूँजी और दायित्व के नियमानुसार विभाजन की कार्रवाई चार दिनो मे पूर्ण कराने के लिए एडीसीओ घोरावल तथा एडीसीओ राबर्टसगंज को निर्देश दिए।

किन्नरपट्टी बाजार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्राम प्रधान नथुनी चौहान रहे मुख्य अतिथि Read More किन्नरपट्टी बाजार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्राम प्रधान नथुनी चौहान रहे मुख्य अतिथि

 बैठक मे एडीसीओ अवधेश सिंह, अजय कुमार,डाक्टर सुरेश ,जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता,जिला प्रबंधक पीसीयू रामकेश सरोज,इफको क्षेत्रीय अधिकारी अभिजीत मौर्य,एडीओ अनिल शर्मा संतेश राय,अखिलेश कुमार,श्रीचंद, मनोज कुमार, शाखाप्रबंधक प्रमोद राय, सत्यप्रकाश ,सचिव अरूण यादव अनुपम, सुरेश यादव ,नीलमणि आदि उपस्थित रहे।

अनपरा तापीय परियोजना में 'पॉश एक्ट-2013' पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न Read More अनपरा तापीय परियोजना में 'पॉश एक्ट-2013' पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें