मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
कमला स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
नैनी, प्रयागराज। कमला स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल विश्वकर्मा एवं प्रधानाचार्य अलका विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
हाईस्कूल परीक्षा में खुशी गुप्ता ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अभिनव शुक्ला (93.5%), शुभम कुमार (93.33%), कविता भारतीय (92.83%), आदर्श यादव (92.66%), सुधा साहू (91.33%), मयंक केसरवानी (90.83%), सत्यम यादव (90.66%), कशिश यादव (90.33%) एवं खुशी यादव (90.16%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्यन सिंह ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में आशीष कुमार (85.6%), एस. पांडे (84.6%), सूरत पटेल (84%), हर्ष विश्वकर्मा (83.4%), शशि देव (83.2%), दीपक पटेल (82.8%), अमित यादव (82.6%), अंजनेय द्विवेदी (82.6%), अर्पित तिवारी (82.6%), आशीष पटेल (82.2%) एवं मोहम्मद रेहान (82%) शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
प्रयागराज नैनी छात्र सम्मान समारोह मेधावी छात्र सम्मान कमला स्मारक इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 हाईस्कूल टॉपर इंटरमीडिएट टॉपर खुशी गुप्ता अभिनव शुक्ला शुभम कुमार कविता भारतीय आदर्श यादव सुधा साहू मयंक केसरवानी सत्यम यादव कशिश यादव खुशी यादव आर्यन सिंह आशीष कुमार एस पांडे सूरत पटेल हर्ष विश्वकर्मा शशि देव दीपक पटेल अमित यादव अंजनेय द्विवेदी अर्पित तिवारी आशीष पटेल मोहम्मद रेहान अनिल विश्वकर्मा अलका विश्वकर्मा


Comments