क्सा की दुकान में भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख।

नैनी रविवार देर शाम नैनी बाजार स्थित तिवारी बक्सा वाले की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज ।नैनी रविवार देर शाम नैनी बाजार स्थित तिवारी बक्सा वाले की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही नैनी कस्बा चौकी इंचार्ज अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए।

 आग बुझाने में काफी समय लगा, लेकिन अंततः दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को नियंत्रित कर लिया गया।इस हादसे में दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की दुकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।मौके पर क्षेत्र के पार्षद राकेश जायसवाल, पूर्व पार्षद विनय जायसवाल ‘बाबा’, पार्षद मयंक यादव, व्यापारी लाल जी जायसवाल, पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रेम मिश्रा सहित सिविल डिफेंस के मुकेश जायसवाल,सोनू मिश्रा,दीपक पंडा, और धर्मराज पटेल समेत कई स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे व्यापारी ने राहत की सांस ली।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार