साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से 53 हजार रुपये वापस
थाना सुरियावां स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़िता के खाते में गए 53,000 रुपये वापस कराए।
भदोही।थाना सुरियावां स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़िता के खाते में गए 53,000 रुपये वापस कराए। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आंचल यादव (निवासी हरिकरनपुर, थाना दुर्गागंज) के खाते से गलत ट्रांजेक्शन से गई धनराशि को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर वापस कराया गया।
राशि वापस मिलने पर पीड़िता ने भदोही पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से सतर्क रहें।


Comments