गुप्तकालीन सूर्य मंदिर में सजे 21 जोड़ों के सपने, सामूहिक विवाह में निर्धन कन्याओं का हुआ सम्मानजनक परिणय

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना, कुशीनगर। केडी शाही जन जागृति सेवा संस्थान तुर्कपट्टी द्वारा आयोजित 24वें सामूहिक विवाह समारोह में 21 निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न कराया गया। गुप्तकालीन सूर्य मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहां पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

संस्थान द्वारा अब तक लगभग 650 निर्धन कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं, जो समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। समारोह के दौरान शहनाई और बैंड-बाजों की मधुर धुन के बीच महिलाएं पारंपरिक मंगल गीत गाती नजर आईं, जिससे वातावरण पूरी तरह मांगलिक हो उठा। शाम ढलते ही कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और पड़ोसी राज्य बिहार से बारातियों का आगमन शुरू हो गया। मंदिर द्वार पर संस्थान के अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रबंधक सुधीर कुमार शाही, संयोजक शैलेंद्र दत्त शुक्ल, डॉ. सीबी सिंह व व्यवसायी कंचन गुप्ता ने सहयोगियों के साथ बारातियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने भी वर-वधू पक्ष पर पुष्प वर्षा कर आयोजन को यादगार बना दिया।

स्वागत उपरांत बारातियों को जलपान कराया गया, जिसके बाद सभी जोड़ों को द्वार पूजा मंडप में ले जाया गया। यहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसओ तुर्कपट्टी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस अवसर पर पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी, मनोज शर्मा, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. देवेंद्र मणि, डॉ. गोरख राय, डॉ. सीएस सिंह, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. संदीप अरुण, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, टीएन राय, वीरेन्द्र शाही सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अग्निकांड में दो परिवारों की गृहस्थी हुई खाक Read More अग्निकांड में दो परिवारों की गृहस्थी हुई खाक

💍 एक-दूजे के हुए ये जोड़े:

पेंशनधारी दरोगा ने बेटे को बीपीएल सूची में डालकर किया फ्राड निकाला शौचालय का पैसा Read More पेंशनधारी दरोगा ने बेटे को बीपीएल सूची में डालकर किया फ्राड निकाला शौचालय का पैसा

IMG-20260427-WA0030

राहिनी सोलर में डीलर एवं उपभोक्ताओं की बैठक आयोजित । Read More राहिनी सोलर में डीलर एवं उपभोक्ताओं की बैठक आयोजित ।

करीना–विजय कुमार, पुष्पा–सोनू कुमार, सुमन राजभर–अजय राजभर, सोनिया कुशवाहा–विपिन कुशवाहा, नीपू–आकाश प्रसाद, नंदिनी–मधुबन, चांदनी–मनु, पल्लवी पटेल–मंटू, गुड़िया–अर्जुन, काजल–आकाश, अंजनी–कन्हैया, फूल कुमारी–दीपक चौहान, पूजा–पंकज, गीता–हरिकेश, नेहा–सुकड़, गीता–राकेश मद्धेशिया, रागनी–चंदन, चिंता–रोशन, रागिनी चौहान–रामू सहित अन्य जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार