फीचर्ड

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श
रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश
जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

कुशीनगर: यूपी बोर्ड में बीआईसी पडरौना का जलवा, फरहान 7वें और अंकित 8वें स्थान पर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना, कुशीनगर। पडरौना स्थित बीआईसी (भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज) ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। इस वर्ष इंटरमीडिएट वर्ग में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर संस्थान का मान बढ़ाया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में फरहान जमाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में सातवां स्थान हासिल किया, जबकि अंकित ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त कर टॉप-10 में जगह बनाई। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।

IMG-20260423-WA0029

वहीं हाईस्कूल वर्ग में भी बीआईसी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। प्रिया कुशवाहा और अंशु मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सौम्या साहा (91.6%), आकृति (91%) और सुरभि सिंह (90.6%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक एन.पी. कुशवाहा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य नवेंदु भूषण कुशवाहा ने कहा कि छात्रों का जनपद स्तर पर स्थान बनाना विद्यालय के लिए गर्व की बात है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। इस मौके पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की इस सफलता से अभिभावकों में भी खुशी की लहर है।

वाल्टरगंज–सोनहा थाना क्षेत्र में जेसीबी से मिट्टी खनन, तेज रफ्तार डंपरों से लोग परेशान कभी भी घट सकती है बड़ी घटना Read More वाल्टरगंज–सोनहा थाना क्षेत्र में जेसीबी से मिट्टी खनन, तेज रफ्तार डंपरों से लोग परेशान कभी भी घट सकती है बड़ी घटना

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार