दीक्षांत परेड के बाद रिजर्व पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या व बड़ा खाना आयोजित
डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ, रिक्रूट आरक्षियों का बढ़ाया उत्साह
बलरामपुर, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में दीक्षांत परेड के उपरांत रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान में परंपरागत “सांस्कृतिक संध्या” एवं “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के लगभग नौ माह के कठोर, अनुशासित एवं समर्पित प्रशिक्षण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता तथा जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे आयोजन में आत्मीयता, सौहार्द एवं अपनत्व का माहौल बना रहा।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, कमांडेंट 9वीं वाहिनी एसएसबी मनोरंजन कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कठिन प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद रिक्रूट आरक्षी पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बन चुके हैं और अब जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बलरामपुर उत्तर प्रदेश पुलिस एसएसबी कानून व्यवस्था पुलिस सम्मान समारोह जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन हिमांशु गुप्ता जनसेवा रिक्रूट आरक्षी रिजर्व पुलिस लाइन दीक्षांत परेड सांस्कृतिक संध्या बड़ा खाना पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पुलिस प्रशिक्षण पासिंग आउट परेड अधिकारीगण मनोरंजन कुमार पाण्डेय विशाल पाण्डेय ज्योति श्री राघवेंद्र सिंह डीके श्रीवास्तव जितेंद्र कुमार वीरसेन सिंह


Comments