सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभर्थियों को लाभान्वित किया जायेगा-नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।

IMG-20260425-WA0048(2)

नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ वर्ष-2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा आई0ए0एस0 कैडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर थे , इसके पूर्व आगरा में उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी पद पर पर तैनात रह चुके हैं।

कचहरी परिसर में हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत, हादसा या आत्महत्या Read More कचहरी परिसर में हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत, हादसा या आत्महत्या

IMG-20260425-WA0049

वृद्ध ने गोली मारकर की आत्महत्या,पुलिस जांच मे जुटी  Read More वृद्ध ने गोली मारकर की आत्महत्या,पुलिस जांच मे जुटी 

कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश कुमार,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ओ0एस0डी0जिलाधिाकरी राम आधार सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, कोषागार के रामवृक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पुनः डायरेक्टर बनाये गये  Read More समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पुनः डायरेक्टर बनाये गये 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार