फीचर्ड

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श
रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश
जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा को एक अहम सफलता प्राप्त गई।

दिनांक 23.04.2026 को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान म्योरपुर रोड स्थित तहसील तिराहा (सब्जी मंडी) के पास संदिग्ध कार वाहन संख्या AS 04 AE 0266 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटियों में कुल 480 कैन (लगभग 240 लीटर) अवैध किंगफिशर बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 आंकी गई है।

मौके से 01 अंतर्राज्यीय बीयर तस्कर विशाल साहनी पुत्र विनय साहनी, निवासी वाजितपुर, थाना बोचहा, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार), उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्करी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

विधायक ने किया बर्डपुर नंबर 5 में  7 परियोजनाओं का लोकार्पण Read More विधायक ने किया बर्डपुर नंबर 5 में  7 परियोजनाओं का लोकार्पण

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव शामिल रहे।

हीट वेव को देखते हुए सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू ने चलाया जागरूकता अभियान Read More हीट वेव को देखते हुए सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू ने चलाया जागरूकता अभियान

 

सोरांव तहसील परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अके Read More सोरांव तहसील परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अके

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार