बीजपुर में रात 10 बजे के बाद धड़ल्ले से बिक रही शराब, आधा शटर खोलकर वसूले जा रहे दोगुने रुपये

सोनभद्र ,बीजपुर में बदला अंग्रेजी शराब दुकान का समय सारणी ,आपकारी विभाग मौन

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि शराब की सभी दुकानें रात 10 बजे तक बंद कर दी जाएं, लेकिन शहर के एक क्षेत्र में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि एक शराब दुकान संचालक रात 10 बजे के बाद भी दुकान का आधा शटर खोलकर चोरी-छिपे शराब बेच रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात शराब बेचने के साथ-साथ ग्राहकों से निर्धारित कीमत से कहीं अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी का फायदा उठाकर दुकान संचालक मनमानी कीमत पर शराब बेच रहा है।

IMG-20260423-WA0069

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गर्भपात कराने का भी आरोप Read More शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गर्भपात कराने का भी आरोप

आसपास के निवासियों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि के कारण इलाके में देर रात तक भीड़ लगी रहती है, जिससे शांति भंग होती है और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और इस तरह की मनमानी पर रोक लग सके।

धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र और सनातन एकता का फूंका बिगुल Read More धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र और सनातन एकता का फूंका बिगुल

शहर में आबकारी नियमों की खुली अवहेलना का मामला सामने आया है, जहां निर्धारित समय रात 10 बजे के बाद भी शराब की दुकान बेखौफ संचालित होती रही। नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक बिक्री जारी रही, जिससे न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि विभागीय निगरानी पर भी गंभीर संदेह खड़ा हो गया है।इस गंभीर मुद्दे पर जब आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया और न ही अपनी जिम्मेदारी निभाई—बल्कि फोन काटकर पल्ला झाड़ लिया। यह रवैया दर्शाता है कि कहीं न कहीं मिलीभगत या लापरवाही का खेल चल रहा है।

नगर निगम की 'अजब' नीति: ठीक-ठाक नाली का नवनिर्माण, जर्जर को भगवान भरोसे छोड़ा Read More नगर निगम की 'अजब' नीति: ठीक-ठाक नाली का नवनिर्माण, जर्जर को भगवान भरोसे छोड़ा

स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि देर रात शराब बिक्री से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस खुले उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करेगा, या फिर जिम्मेदार अधिकारी यूं ही आंखें मूंदे रहेंगे? जनता प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें