नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
नैनी,करछना़। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेजा के खौर (तिगजा) गांव निवासी (45) वर्षीय कमल किशोर प्रजापति की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा मुंगारी टोल प्लाजा के पास सुबह करीब चार बजे हुआ।जानकारी के अनुसार,कमल किशोर प्रजापति अपने साथी के साथ एक बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कमल किशोर ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनका साथी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां उसका इलाज चल रहा है।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।कमल किशोर अपने पीछे पत्नी और पांच बेटों को छोड़ गए हैं। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
prayagraj latest news tragic road accident Road Safety India police investigation UP bike accident UP highway accident India Prayagraj Accident News Unknown Vehicle Accident accident death news UP road हादसा road accident Naini hit and run case India truck accident news Naini Karachhana news fatal bike crash injured in accident UP Munghari toll plaza accident hit and run Prayagraj


Comments