नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सांसद ने श्री शंकर मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइट्स दुकान का किया उद्घाटन
सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने दुकान के प्रोवाइडर के प्रति जताया आभर
बस्ती।बस्ती जिले मे समाजवादी पार्टी सांसद राम प्रसाद चौधरी ने हरदिया चौराहा से पहले मारुती सुजुकी एंजेन्सी के निकट श्री कृष्णा मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइटस की दुकान का उद्घाटन किया ।
सांसद ने दुकान के उद्घाटन के अवसर पर दुकान के प्रोवाइडर प्रभु जी वर्मा व दद्दन पाठक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बस्ती जिले में इतनी अच्छी दुकान मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइट्स नही है इस दुकान के खुलने से समस्त जनपद वासियों को हर तरीके की मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइट्स सस्ते दामों पर आसानी से मिलेगी ।
जनपद में व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “श्री शंकर मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइट्स” के नये प्रतिष्ठान का भव्य शुभारम्भ रविवार को दोपहर 01 बजे हुआ ।
यह प्रतिष्ठान हरदिया खुर्द, बांसी रोड पर मारुति सुजुकी के निकट स्थित है। प्रतिष्ठान के संचालक द्वारा अपार हर्ष के साथ यह जानकारी दी गई कि इस नये शोरूम में ग्राहकों को सभी प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइट्स हमेशा दुकान पर उपलब्ध रहेगी ।
ग्रेनाइट, साउथ ब्लैक, कोटा स्टोन, चिप्स, ब्रॉस पट्टियां, रंगोली, मूर्तियां एवं अन्य मार्बल से निर्मित आकर्षक सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि ये सभी उत्पाद राजस्थान के प्रतिस्पर्धी दरों पर स्थानीय ग्राहकों को उपलब्ध होंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर गुणवत्ता के साथ किफायती विकल्प मिल सकेगा। श्री कृष्णा मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइट्स की अन्य कई जिले में दुकान है बस्ती जिले में यह चौथा दुकान है जिसका आज शुभारंभ हुआ है ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती के सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी थे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर क्षेत्र के विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने कार्यक्रम में पहुंचकर गरिमा बढ़ाया । कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे ।
आयोजकों ने जनपद वासियों से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और नये प्रतिष्ठान के शुभारम्भ के साक्षी बनें। यह प्रतिष्ठान क्षेत्र में निर्माण सामग्री के क्षेत्र में एक नया विकल्प प्रदान करेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा।
उत्तर प्रदेश बस्ती सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी श्री कृष्णा मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइट्स मार्बल शोरूम उद्घाटन हरदिया चौराहा हरदिया खुर्द बांसी रोड मारुति सुजुकी एजेंसी दद्दन पाठक प्रभु जी वर्मा व्यापारिक गतिविधि ग्रेनाइट साउथ ब्लैक कोटा स्टोन निर्माण सामग्री स्थानीय रोजगार सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव व्यापारिक उद्घाटन मार्बल्स एण्ड ग्रेनाइट्स शोरूम


Comments