कुशीनगर: भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश यात्रा से गूंजा पडरौना
20 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा
कुशीनगर। श्री श्री धूप काली माई मंदिर समिति द्वारा भगवान शिव जी एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े ही भव्य और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आकर्षक कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष बुलबुल जायसवाल ने किया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालु भगवान शिव और पंचमुखी हनुमान जी के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए। इस दौरान नगर के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए और धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा को सफल बनाया।
समिति की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी 20 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना है। इस अवसर पर श्री मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने सभी भक्तों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, रमाशंकर शाह, संतोष मिश्रा, अजय शाह, आशुतोष दीक्षित, उग्रर साह, दीपक त्रिपाठी, शेषनाथ साह, आदित्य गुप्ता, आलोक गुप्ता, साजन शाह, कृष्णानंद मिश्रा, रेखा देवी, कलावती देवी, मंजू देवी, आराधना त्रिपाठी, रेनू दीक्षित, आशा देवी, कविता सिंह, पिंकी चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Comments