संजय गांधी नेशनल पार्क में ‘अवैध मजार’ पर वन विभाग का एक्शन

लैंड जिहाद के लिए वन विभाग इलाके में कौन बनाया अवैध मजार?, कब से चल रही थी अवैध धार्मिक गतिविधियां?

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर…मुंबई बोरीवली संजय गांधी नेशनल पार्क के संरक्षित वन क्षेत्र में एक कथित अवैध मजार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मजार पर लंबे समय से धार्मिक गतिविधियां और नमाज़ अदा की जा रही थी, जबकि यह इलाका पूरी तरह से प्रोटेक्टेड फॉरेस्ट ज़ोन के अंतर्गत आता है..।
 
कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस इलाके को जानूपाड़ा मैदान कहते है जिसके ऊपर फॉरेस्ट विभाग के अंदर काफी समय से यहां मजार बनाकर यहां धार्मिक अनुष्ठान करने और सरकारी जमीन को कब्जा करने का मामला सामने आया था, स्थानीय रहवासी देवांग दवे के अनुसार यह मजार काफी पुराना है, वन विभाग ने पहले भी इस मजार को लेकर तोड़क कार्रवाई की थी लेकिन फिर दुबारा यहां निर्माण कार्य करने पूरा मजार को व्यवस्थित बनाया गया था..
 
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस स्थान पर बिना अनुमति के मजार का निर्माण किया गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद समता नगर पुलिस की टीम और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस ढांचे को ध्वस्त कर दिया।
 
अब उठ रहे हैं बड़े सवाल
इस घटना के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—
आखिर संरक्षित वन क्षेत्र में यह ढांचा कैसे बना?
इतने समय तक यहां गतिविधियां कैसे चलती रहीं?
संबंधित विभागों की नजर इससे कैसे चूक गई?
 
इस अवैध निर्माण को लेकर हमने संजय गांधी नेशनल पार्क के अधिकारी असिस्टेंट कंजरवेटर सुधीर सोनावले से सीधी बातचीत की... वही मामले में स्थानीय रहवासी बीजेपी प्रवक्ता रत्नाकर सिंह की प्रतिक्रिया ली है.. शिकायतकर्ता देवांग दवे का वायरल वीडियो.. मजार को दिखाते हुए... शिकायतकर्ता के अनुसार यहां वन विभाग में बड़े पैमाने पर मजार के नाम पर लैंड जिहाद की कोशिश जारी है..बार बार एक्शन के बाद भी जिहादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है... फिलहाल, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल है और अब सभी की नजर इस पर है कि इस पूरे मामले में आगे क्या जांच और खुलासे होते हैं..

About The Author

Post Comments

Comments