राजनीति
उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कानक्लेव 2026 में प्रतापगढ़ के उद्यमी चन्द्र शेखर सिंह लखनऊ में सम्मानित
उन सभी किसानों का है जो आधुनिक तकनीक को अपना रहे है
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश को अण्डा व मांस उत्पादन में आत्म निर्भर बनाने के संकल्प के साथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कानक्लेव 2026 का समापन हुआ। इस गरिमामयी समारोह में प्रतापगढ़ के प्रगतिशील पोल्ट्री उद्यमी और ब्रायलर इण्टीग्रेटर एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिये विशेष रुप से सम्मानित किया गया। प्रदेश में कुल 37 ब्रायलर पैरेन्ट स्टाक यूनिट संचालित है जिसमें से एक 10000 यूनिट ब्रायलर पैरेन्ट स्टाक इकाई उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर ब्लाक के सरियापुर शाहपुर ग्राम में चन्द्रशेखर सिंह द्वारा स्थापित कर संचालित किया जा रहा है।
चन्द्रशेखर सिंह की 10000 ब्रायलर पैरेन्ट स्टाक इकाई जनपद प्रतापगढ़ और आस पास के क्षेत्रों के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले चूजे उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित हो रहे है जिससे निकटवर्ती क्षेत्र के किसानों और कुक्कुट पालकों की आय में निरन्तर वृद्धि हो रही है। सम्मान प्राप्त करने के उपरान्त चन्द्रशेखर सिंह ने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि प्रतापगढ़ के उन सभी किसानों का है जो आधुनिक तकनीक को अपना रहे है।
UP Poultry Conclave 2026 poultry conclave Lucknow Indira Gandhi Pratishthan event Pratapgarh entrepreneur Chandrashekhar Singh poultry farming success India broiler parent stock unit UP poultry development policy 2022 chicken farming India egg production India meat production India poultry industry UP farmer income growth India agribusiness success story livestock farming India


Comments