राजनीति
.राजश्री कालेज में युवा संवाद-संगम‘‘ में छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के सिद्धान्तों पर चलने का लिया प्रण
रजिस्ट्रार दुष्यंत महेश्वरी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया
बरेली/रिठौरा। राजश्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, में शुक्रवार को भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जयंती बड़े ही हर्षोल्लाससे मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के विचारों को ’’युवा संवाद-संगम’’ कार्यक्रम में व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सत्यपाल, एवं जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, संस्थान के ट्रस्टी पीयूष गुप्ता एवं रजिस्ट्रार दुष्यंत महेश्वरी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया।
विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि बाबा साहब ने दलित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके सामाजिक समानता और न्याय के सिद्धांत पर चलकर हम अपने देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा सकते हैं। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया की बाबा साहब की भारतीय संविधान के निर्माण में भूमिका, महिलाओं, श्रमिकों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका जीवन संघर्ष, उनकी असाधारण एकेडमिक विशेषज्ञता का भारतवर्ष सदैव ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में राजश्री लॉ कॉलेज से कुलदीप आर्य, शिव प्रताप सिंह, महक फातिमा, अंकिता सिंह, नर्सिंग संस्थान से समीर खान, सृष्टि यादव, हिमांशु, बीटेक से मुस्कान, राजश्री महाविद्यालय से ज्योति, फार्मेसी से जेहरा बी, आई0टी0आई0 से साहिल एवं डी0एल0एड0 से सिम्मी सिंह, सोमेंद्र सिंह, अनीता देवी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा साहब के विचारों से दर्शकों को अवगत कराया। जिसमें प्रत्युत्तर में असद, शाहरुख, हिमांशु गौतम, साहिल, सृष्टि यादव ने वाद-विवाद को रोमांचक बना दिया।
youth inspiration India Rajshree College Bareilly student awareness program social equality india Ambedkar Ideology Youth संविधान निर्माता अंबेडकर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती Ambedkar Jayanti celebration युवा संवाद संगम Baba Saheb Ambedkar thoughts educational event Bareilly debate competition college student participation event अनुसूचित मोर्चा कार्यक्रम Indian constitution values


Comments