लखनऊ में स्वर्णकार समाज की शक्ति प्रदर्शन, राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग

रविन्द्रालय भवन में जुटा प्रदेशभर का समाज

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो /कार्यालय गोरखपुर (रिपोर्ट- रामजी बर्मा) 

गोरखपुर /लखनऊ। चारबाग स्थित रविन्द्रालय भवन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए स्वर्णकार संगठनों ने एक मंच पर एकत्र होकर अपनी एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से भारी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज ने यह संदेश दिया कि अब वह केवल आर्थिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता है।

राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर उठी आवाज

सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न जिलों से आए सोनार समिति के प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि स्वर्णकार समाज का देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बावजूद इसके, राजनीतिक प्रतिनिधित्व में समाज की अनदेखी होती रही है। वक्ताओं ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्वर्णकार समाज को उचित भागीदारी दी जाए, ताकि समाज की आवाज सदन तक पहुंच सके।

रायपुर पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई , 03  गांजा तस्कर गिरफ्तार Read More रायपुर पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई , 03 गांजा तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर और आसपास जिलों की रही सक्रिय भागीदारी

वार्ड 47 में जर्जर सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज Read More वार्ड 47 में जर्जर सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज

कार्यक्रम में गोरखपुर से सर्राफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जिसमें रामजी वर्मा, महेश वर्मा, संजय वर्मा, चंदन वर्मा और विकास वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संत कबीर नगर से रुपेश वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा और शिव वर्मा ने भी अपने विचार रखे। पीपीगंज क्षेत्र से गंजू वर्मा और केसी वर्मा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

लंबित विवेचनाओं व IGRS शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित Read More लंबित विवेचनाओं व IGRS शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित

पूर्वांचल के जिलों से उमड़ा जनसैलाब

देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर (बांसी) सहित कई जिलों से सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए तैयार है।

एकजुटता बनाए रखने का लिया संकल्प समस्त IMG-20260412-WA0013

कार्यक्रम के अंत में सभी संगठनों ने एकजुट रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज को राजनीतिक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व मिलता है, तो यह पूरे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही भविष्य में और बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार