शुकुल बाजार में “स्कूल चलो अभियान” रैली का भव्य शुभारंभ

शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। विकास खंड शुकुल बाजार में 8 अप्रैल को “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
 
यह रैली खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर कस्बा शुकुल बाजार के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैनबगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरदानपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली में अध्यापकों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। लोगों ने बाइक और कार के माध्यम से भी रैली में भाग लेकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
 
समापन समारोह के अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और समाज के समग्र विकास के लिए सभी बच्चों का विद्यालय से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में अवश्य कराएं, जहां सरकार द्वारा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
 
खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अभिभावकों को प्रेरित किया।
 
इस अवसर पर शिक्षक राघवेंद्र तिवारी, विक्रमादित्य तिवारी, अनूप तिवारी, संदीप यादव, सूरज यादव, श्याम यादव सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना रहा।रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के महत्व का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित हुआ, जिससे “सब पढ़ें, सब बढ़ें” का लक्ष्य साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार