नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
हापुड़ बॉक्सिंग में कुशीनगर का जलवा, 2 गोल्ड समेत 4 पदक पर कब्जा
कुशीनगर। हापुड़ में 31 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुशीनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया।

प्रतियोगिता में जनपद के कुल 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रवि गौंड (पुत्र लाल बाबू गौंड) एवं लक्ष्मी यादव (पुत्री द्वारिका यादव) ने गोल्ड मेडल जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि प्रणव दुबे (पुत्र भक्त प्रकाश दुबे) और वैष्णवी (पुत्री संदीप बनवाल) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रवि गौंड और लक्ष्मी यादव का चयन उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी 12 अप्रैल से असम में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल, संरक्षक अमित वर्मा, महासचिव पंकज कुमार शर्मा, खेलो इंडिया कोच धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं कोच राजेश गुप्ता सहित खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसकी जानकारी जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव पंकज कुमार शर्मा ने दी।


Comments