नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नवीन पुलिस लाइन्स अमेठी में “वामा सारथी” द्वारा टाटा एमजी के सहयोग से किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन
इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों व उनके परिवारीजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” के नेतृत्व में टाटा एमजी के सहयोग से पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और उनके परिवारों की खुशहाली के लिए आज रिजर्व पुलिस लाइन्स अमेठी में एक वृहद चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया । इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों व उनके परिवारीजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गई । शिविर के दौरान सामान्य रोगों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम, ब्लड प्रेशर, शुगर,थायराइड, आदि की जांच की गई। शिविर में उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि ड्यूटी की व्यस्तता के बीच नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होते हैं ।
swatantra prabhat news स्वास्थ्य जांच शिविर Public Health Initiative Amethi police news amethi local news Amethi Medical Camp News वामा सारथी चिकित्सा शिविर Police Lines Amethi Camp Tata MG Health Camp Saravanan T SP Amethi Police Family Welfare Program UP Police Welfare Initiative Gyanendra Kumar Singh ASP Free Medical Camp Amethi Police Health Checkup Blood Pressure Sugar Test Camp Medical Awareness Program Police Family Welfare Association Health Services Camp UP Wellness Program Police


Comments