अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान…बेटे-बहू पर हत्या का आरोप

मिर्जापुर में उद्घाटन के 14 दिन बाद टूटा दूसरा पीपा पुल; मझवां विधायक ने किया था उद्घाटन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। मिर्जापुर जिले में एक और पीपा पुल निर्माण के कुछ ही दिन बाद तेज बहाव में टूट गया. मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने  14 दिन पहले इसका उद्धाटन किया था. 2 करोड़ 45 लाख की लागत से तैयार पीपा पुल एक भी आंधी नही झेल पाया.

पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मिर्जापुर PWD के अधिशासी अभियंता ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 3 अप्रैल को तेज आंधी आने के कारण पानी बढ़ गया था. किनारा खिसक रहा हैजिसके कारण दो दिन आवागमन बाधित रहेगा. मरममत के बाद 6 अप्रैल को पीपा पुल फिर से खोल दिया जाएगा.

कई गांवों को मिल रही थी सुविधा: यह पीपा पुल गंगा नदी पर बना हैजो नेवढ़िया घाट से गेगराव घाट को जोड़ता है. इस पुल से भदोही के महाराजगंज के साथ ही मिर्जापुर सिटी और मझवां ब्लॉक के कई गांव तक आवागमन होता था.

मझवां विधानसभा क्षेत्र में नेवढि़यां घाट से गेगराव घाट पर बने पीपा पुल का भाजपा विधायक सुचिश्मिता मौर्या ने 21 मार्च को लोकार्पण किया था. 2 करोड़ 45 लाख की लागत से 700 मीटर लंबा पीपा पुल बनाया गया था. पीपा पुल बनने से भदोही महराजगंज से मिर्जापुर आने जाने वाले लोगों को फायदा मिल रहा था.

आग लगने से गेहूं की 15 बीघा खड़ी  फसल जलकर राख Read More आग लगने से गेहूं की 15 बीघा खड़ी  फसल जलकर राख

मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने पीपा पुल के लोकार्पण के दिन कहा था इस पुल का बड़ी आवश्यकता थी. कुछ कारणों से यह नहीं हो पा रहा थालेकिन आप लोगों का उपचुनाव में आशीर्वाद मिलापत्र भी मिलता रहा. अब पीपा पुल से लोगों को सुविधा मिलेगी.

सिद्धार्थनगर में  ट्रेलर और  बाइक में आमने - सामने की  टक्कर , दो युवकों की मौत Read More सिद्धार्थनगर में  ट्रेलर और  बाइक में आमने - सामने की  टक्कर , दो युवकों की मौत

मिर्जापुर जनपद में पीपा पुल क्षतिग्रस्त होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा के उद्घाटन किया गया पीपा पुल 15 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गया था.अब मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य के उद्घाटन किया गया पीपा पुल 14 दिन में ही तेज हवा में उड़ गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कानपुर में तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि  Read More कानपुर में तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें