भाजपा ओबरा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान  का भव्य समापन

भाजपा की कार्य पद्धति, संरचना और ग्रहण करना टॉपिक पर अपने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उसे अपने कार्यशैली में उतारने का प्रशिक्षण दिया-आशुतोष चतुर्वेदी

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा/सोनभद्र-

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल में हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान २०२६  के तहत मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के अन्तिम सत्र का समापन  आज राम मंदिर के प्रांगण में स्थित मानस भवन में हुआ। आज के कार्यक्रम के पहले सत्र के मुख्य वक्ता आशुतोष चतुर्वेदी ने भाजपा की कार्य पद्धति, संरचना और ग्रहण करना टॉपिक पर अपने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उसे अपने कार्यशैली में उतारने का प्रशिक्षण दिया।

आज के प्रशिक्षण का अन्तिम सत्र जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने लिया जो समापन का सत्र था। इस सत्र में ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता स्वागत वंदन और अभिनंदन करते हुए उनका माल्यार्पण व अंग वस्त से सम्मानित किया। प्रशिक्षण के अन्तिम सत्र में जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने अपने प्रशिक्षण ले रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ के गठन, मन की बात और  बैठक के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।ताकि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण बूथ का अच्छे से गठन और प्रबंधन कर सके।

इस इस अवसर पर विशाल पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल, सुख नन्दन चौरसिया, निशांत कुशवाहा, विशाल गुप्ता, राम निवास तोमर, मनोज सिंह, रंजना सिंह, हेमलता जायसवाल, सतीश पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, महेश जायसवाल,मोहित पटेल, संजय सिंह,अनुज त्रिपाठी, सरिता सिंह,विवेक सिंह तोमर, सुशील कुशवाहा, निलेश मिश्रा, दशरथ शुक्ला, राज कुमार यादव, पंकज गौतम, मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा, गौरव सिंह, विकास सिंह, आनन्द जायसवाल, सुनील सिंह, नित्यानंद दूबे, आदर्श सिंह सहित भाजपा ओबरा मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध सुचारू रूप से कार्य के निर्देश भदोही, 28 मार्च 2026। Read More संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध सुचारू रूप से कार्य के निर्देश भदोही, 28 मार्च 2026।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें