जुगैल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के मामले में वांछित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष जुगैल जितेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 02.04.2026 को थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 38/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की गई, जिसमें वादी इश्रावती द्वारा बताया गया कि उनके पति शिवचरन गोड़ ग्राम बड़गांवा को दिनांक 14.03.2026 को समय 16.00 बजे अभियुक्त राम प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था, जिसके बाद से वह लापता हो गए थे।

दिनांक 19.03.2026 को शिवचरन का शव सोन नदी के किनारे गुजरी नामक स्थान पर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना जुगैल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही संपादित की गई थी।गिरफ्तार अभियुक्तगण- राम प्रसाद पुत्र गुलाब यादव, ग्राम चौरा टोला बिजौरा थाना जुगैल सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष, छोटे लाल पुत्र रामलखन कोल, ग्राम बिजौरा थाना जुगैल सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष, परसराम उर्फ सरवन उर्फ सुखदेव पुत्र गोविन्द कोल, ग्राम बिजौरा थाना जुगैल सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 03.04.2026 को समय करीब 10:30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौरा टोला बिजौरा से गिरफ्तार किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित Read More मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.03.2026 की रात्रि में शराब पीने के उपरांत आपसी रंजिश के चलते उन्होंने शिवचरण गौड़ का गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सोन नदी किनारे फेंक दिया। अभियुक्त राम प्रसाद द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा पूर्व में उसका बैल बेचकर पैसा न देने को लेकर रंजिश थी एवं अन्य अभियुक्तगण द्वारा मृतक पर जादू-टोना करने का संदेह होने के कारण द्वेषवश घटना कारित की गई।

क्षेत्र पंचायत शोहरतगढ़ की बैठक में विकास कार्यों के लिए  25.75 करोड़ का बजट पास Read More क्षेत्र पंचायत शोहरतगढ़ की बैठक में विकास कार्यों के लिए  25.75 करोड़ का बजट पास

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र, हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद यादव , हे0का0 श्याम नारायण यादव, महिला हे0का0 मीना यादव , का0 दीपक कुमार , का0 मुकेश कुमार शामिल रहे।

रोशन नगर ग्राम पंचायत की गौशाला में गोवंशीय पशुओं की दुर्दशा, जिम्मेदार बेखबर Read More रोशन नगर ग्राम पंचायत की गौशाला में गोवंशीय पशुओं की दुर्दशा, जिम्मेदार बेखबर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें