नपं अध्यक्ष  ने बच्चों में बांटा बैग

नगर पंचायत  बिस्कोहर के परशुराम नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव, परीक्षा फल वितरण व प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 सिद्धार्थनगर । नगर पंचायत  बिस्कोहर के परशुराम नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव, परीक्षा फल वितरण व प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
 
 मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने मेधावियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कक्षा 8 में अनामिका कश्यप प्रथम, आलोक व राम बहादुर द्वितीय और सीमा, रेशमी व सर्वेश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 में प्रीति व  कक्षा 7 में कन्हैया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
 
विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राकेश मिश्रा व सभासद प्रतिनिधि रवि सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने नए नामांकित बच्चों को बैग  प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने 'स्कूल चलो' व 'संचारी रोग नियंत्रण' रैली निकाल कर लोगों कों जागरूकता किया । 
 
इस दौरान राम नरेश पासवान, बच्चाराम पांडेय  सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें