पिपरी पुलिस ने किया अवैध गांजा तस्करी के अभियुक्ता को गिरफ्तार

जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

 पिपरी / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 31.03.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा रेलवे कॉलोनी रेनुकूट क्षेत्र से अभियुक्ता मंजू देवी पत्नी स्व0 संजय निवासी चाचा कॉलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 40 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से एक सफेद झोले में 01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना पिपरी पर धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उर्वरक की अनियमित बिक्री पर विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज Read More उर्वरक की अनियमित बिक्री पर विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, थाना पिपरी, का0 कृष्णा यादव,म0का0 नेहा गिरी शामिल रहे।

पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार पर हमला, एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग Read More पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार पर हमला, एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें