पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, पछता रहे हैं स्टोर करने वाले
घण्टो लाइन मे खड़े होकर जिन लोगों ने 100-50 लीटर डीजल या पेट्रोल घरों मे स्टाक कर लिये अब वे परेशान हैं
बस्ती। बस्ती जिले में डीजल पेट्रोल के किल्लत की खबर वायरल होने पर कुछ चालाक किस्म के लोगों ने इसको स्टोर कर लिया था। दो दिन पहले पेट्रोल पंपों पर लाइनें देखी जा रही थीं। डीजल पेट्रोल लेने वाले मारा मारी पर उतारू थे। लोग गाड़ी के साथ गैलन और ड्रम भी लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे थे। घण्टो लाइन मे खड़े होकर जिन लोगों ने 100-50 लीटर डीजल या पेट्रोल घरों मे स्टाक कर लिये अब वे परेशान हैं।
दरअसल उन्होने सोचा था कि पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत ऐसे ही बनी रही तो 150 रूपये ली. पेट्रोल आराम से बेंच लेंगे। सर्वविदित है कि आवश्यक वस्तुओं की क्राइसिस होती है तो लोग मुंहमांगा दाम देने को तैयार रहते हैं। डीजल पेट्रोल की क्राइसिस का समय आया तो सारी चालाकी धरी रह गयी क्योंकि चार दिन बाद पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा मे डीजल पेट्रोल पहुंच गया।
अब जिन लोगों ने स्टोर कर लिया था उनकी पूंजी भी नही निकल रही है लाभ की बात कौन करे। अपने वाहन मे भी वे नही डाल सकते, उसे तो पहले ही फुल करा लिया था। चार दिन पहले जहां पहले लेने की होड़ लगी थी उन पेट्रोल पंपों पर करीब करीब सन्नाटा है। ग्राहक दोबार तब आयेगा जब उसका पेट्रोल रिजर्ब हो जायेगा।
basti news up news hindi Local News Basti Breaking News UP ईंधन आपूर्ति यूपी खबर तेल संकट बस्ती खबर Fuel Supply पेट्रोल पंप लाइन Fuel Price India डीजल पेट्रोल किल्लत Diesel Petrol Shortage Petrol Pump Queue फ्यूल क्राइसिस Fuel Crisis India डीजल पेट्रोल स्टॉक Fuel Hoarding बस्ती पेट्रोल पंप Basti Petrol Pump पेट्रोल संकट Petrol Crisis Oil Shortage पेट्रोल ब्लैक मार्केट Petrol Black Marketing डीजल पेट्रोल कीमत लोकल न्यूज़ बस्ती Fuel Availability India


Comments