कुशीनगर: 27वें वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना, कुशीनगर। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सनी मौर्य महासभा भारत इकाई की ओर से पडरौना नगर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटर कॉलेज परिसर में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 अप्रैल को पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव समारोह को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष 27वें जन्मोत्सव समारोह को विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्राट अशोक महान के आदर्शों को पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, जिससे समाज में करुणा, मैत्री और विश्व कल्याण की भावना विकसित हो सके। महासभा द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष आचार्य केदारनाथ कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम की सफलता हेतु पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य केदारनाथ कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव राम प्रताप मौर्य ने किया। इस दौरान अमित कुशवाहा, कमल प्रसाद कुशवाहा, डॉ. हरिनारायण कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, डॉ. हरिहर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, श्याम बदन कुशवाहा, किशोर कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, हरिवंश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा एवं पूर्व ग्राम प्रधान चंदेश्वर कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Comments