सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर, प्राथमिकी दर्ज
गांव के पोखरे के पास घात लगाकर अशफाक पर अचानक हमला कर दिया
सिद्धार्थनगर | जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। बसडीला मोदीनानकार गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
गांव निवासी अशफाक पर उसी गांव के समीर अहमद अंसारी ने रविवार की रात हमला किया। बताया जाता है कि आरोपी पहले अशफाक के घर पहुंचा और उसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद वह वापस चला गया और गांव के पोखरे के पास घात लगाकर अशफाक पर अचानक हमला कर दिया।
आरोपी ने अशफाक के पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बस्ती के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अशफाक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी समीर अहमद अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat Crime news up siddharthnagar news Uttar Pradesh Crime Report Police Action UP चाकू से हमला सिद्धार्थनगर क्राइम न्यूज Knife Attack Case पुलिस जांच सिद्धार्थनगर यूपी अपराध समाचार Pathra Bazar Thana Siddharthnagar Crime UP Crime Update Basti Hospital Refer Krishna Mission Hospital आरोपी समीर अहमद अंसारी अशफाक हमला मामला पथरा बाजार थाना क्षेत्र पुरानी रंजिश विवाद गिरफ्तारी की कार्रवाई बसडीला मोदीनानकार गांव UP Latest Crime Siddharthnagar Attack News Hospital Treatment Case Thana Amit Kumar


Comments