आमसभा में मई माह के प्रथम सप्ताह में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव का हुआ ऐलान
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय तथा उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने आमसभा में कार्यकारिणी की ओर से विभिन्न प्रस्ताव पेश किये
लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ की आमसभा में कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव को लेकर सोमवार को गहमागहमी का माहौल दिखा। संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में मई माह के प्रथम सप्ताह में चुनाव कराए जाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इसके लिए मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा एल्डर कमेटी को चुनाव समिति के चयन की सिफारिश भी की गयी। बैठक में चुनाव को लेकर नियमावली के मुद्दे पर माहौल खासा सरगर्म रहा।
आम सभा में मौजूदा प्रक्रिया के तहत इस बार का चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं नियमावली को लेकर एल्डर कमेटी के द्वारा समिति गठित किये जाने पर भी सहमति बनीं। महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने बैठक के एजेण्डे पर प्रकाश डाला। संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय तथा उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने आमसभा में कार्यकारिणी की ओर से विभिन्न प्रस्ताव पेश किये।
आमसभा को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, टीपी यादव, राम मोहन सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, राव वीरेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, केपी पाण्डेय, अजय शुक्ल, बेनीलाल शुक्ल, शिवाकांत उपाध्याय ने संबोधित करते हुए परामर्शी सुझाव सौंपे। वही आमसभा में संतोष पाण्डेय, राजेश तिवारी, सुशील शुक्ल, मो0 असलम, दिनेश सिंह, दिनेश मिश्र, अनूप पाण्डेय, विनोद मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, राहुल तिवारी, बाबा नरेन्द्र ओझा, मस्तराम पाल, शैलेन्द्र सिंह बघेल, गीता सिंह, दीपक पाण्डेय ने भी विचार रखे। इस मौके पर विपिन शुक्ल, नामवर सिंह, घनश्याम मिश्र, राजीव तिवारी, अंजनी मिश्रा, तपन पाण्डेय, प्रेम मिश्र, संतोष सरोज, घनश्याम सरोज, सिंटू मिश्र, पवन पाण्डेय, सुमित त्रिपाठी, जितेन्द्र त्रिपाठी आदि अधिवक्ता रहे।
swatantra prabhat Lalganj Pratapgarh Advocate Election Sanyukt Adhivakta Sangh Election Pratapgarh Bar Association News Advocate Union Lalganj Lawyer Election UP Bar Association Election 2026 Pratapgarh News Hindi Advocate Meeting Lalganj Legal Association UP लालगंज अधिवक्ता संघ चुनाव प्रतापगढ़ बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ आमसभा वकील चुनाव प्रतापगढ़ अधिवक्ता संघ बैठक एल्डर कमेटी प्रतापगढ़ अधिवक्ता चुनाव मई 2026 वकील संघ लालगंज अधिवक्ता संगठन यूपी बार एसोसिएशन चुनाव


Comments