पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर आरती मिश्रा बनी डिप्टी जेलर ने किया नाम रोशन

पूर्व छात्रा आरती मिश्रा बनीं डिप्टी जेलर, विद्यालय में हर्ष का माहौल

Brijbhushan Tiwari Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  गोण्डा।

पार्वती देवी इंटर कॉलेज, आर्य नगर की पूर्व छात्रा आरती मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आरती मिश्रा ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति उत्साहित होंगे।


विद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार राव ने आरती मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रा के व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। विद्यालय परिवार ने आरती मिश्रा को इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें