पडरौना में ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड उत्साह के साथ सुना गया, विकास और युवा शक्ति पर जोर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। जनपद के पडरौना नगरपालिका परिषद में रविवार को Narendra Modi के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष Vinay Jaiswal के नेतृत्व में उनके आवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ज्ञान भारतम्’ ऐप के माध्यम से पांडुलिपियों के संग्रहण, युवा शक्ति, खेल, फिटनेस, सोलर ऊर्जा, जल संरक्षण, अरब देशों में चल रहे युद्ध हालात और ईंधन आपूर्ति जैसे विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देश के युवा भारत के भविष्य की नींव हैं और उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। साथ ही उन्होंने नए वित्तीय वर्ष में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और 2047 तक विकसित भारत बनने का लक्ष्य साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी एशिया में युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण, सरकार की मजबूत विदेश नीति का परिणाम है। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल समेत संतोष चौहान, रामू पांडेय, सनी मिश्र, अनिल पांडेय, अभय मारोदिया, सर्वेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल, अभिनव चौरसिया, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, भास्कर पाठक, संदीप निगम, काशी राजभर, अविनाश कसौधन, शिवगोपाल कुशवाहा और परमजीत चौहान सहित कई गणमान्य लोग एवं आमजन उपस्थित रहे। 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार