नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सोनभद्र ओबरा के सुभाष चौराहे पर नर सेवा ही नारायण सेवा का अनूठा संकल्प, श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी भंडारा जारी
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पौष्टिक आहार पहुँचाना और आपसी समरसता को बढ़ावा देना।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र-
जनपद की ऊर्जा राजधानी ओबरा के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर (सुभाष चौराहा) पर भक्ति और सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है। श्री राम सेवा समिति द्वारा संचालित साप्ताहिक खिचड़ी भंडारा अब महज एक वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र के लिए नर सेवा नारायण सेवा का एक महा-अभियान बन चुका है।

इस पुनीत सेवा यात्रा की नींव 23 अगस्त 2025 को शनि अमावस्या के पावन अवसर पर रखी गई थी। संस्थापक पत्रकार अजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में यह प्रकल्प बिना किसी अवरोध के प्रत्येक शनिवार शाम 5:00 बजे से निरंतर संचालित हो रहा है। श्री सिंह के समर्पण को देख आज समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ रहा है। भंडारे की सबसे बड़ी विशेषता इसकी स्वच्छता और सेवादारों की तन्मयता है।
ओमप्रकाश सिंह और रीता कुमारी स्वयं खिचड़ी बनाने से लेकर सब्जियाँ काटने तक की कमान संभालते हैं। कर्म ही पूजा है के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए यहाँ प्रसाद अत्यंत सात्विक तरीके से तैयार किया जाता है। इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में अनुभवी संरक्षकों और ऊर्जावान युवाओं की टोली दिन-रात सक्रिय है। प्रमुख सहयोगियों में गार्जियन बाबूराम सिंह,संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, संकट मोचन झा, राहुल प्रताप सिंह।सर्वेश दुबे, आदित्य वर्मा (लक्ष्मी ज्वेलर्स), शिव कुमार (पहाड़ी बाबा), अविनाश श्रीवास्तव, विजय यादव, चंदन सोनी।सरिता सिंह, रीता कुमारी, पुष्पा दुबे, रणजीत तिवारी, राम आश्रय बिंद, अनिल गुप्ता, करण जगले और मनोज कुमार जैसे नाम शामिल हैं जो बिना किसी पद की लालसा के निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
भंडारे के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प दोहराया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पौष्टिक आहार पहुँचाना और आपसी समरसता को बढ़ावा देना ही समिति का मुख्य लक्ष्य है। प्रत्येक शनिवार की शाम अब ओबरा वासियों के लिए केवल प्रसाद वितरण का समय नहीं, बल्कि श्रद्धा और सेवा का एक बड़ा केंद्र बन चुकी है।


Comments