शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
सोरांव प्रयागराज।
 
 
 दुष्कर्म और धमकी के गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को सोरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना सोरांव पर दर्ज मुकदमा संख्या 101/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन सरोज (20 वर्ष) पुत्र रमेश सरोज, निवासी ग्राम सरायदीना, को शनिवार 28 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के ददौली चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
 
मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी ने वादी की पुत्री को करीब दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता ने विरोध या शिकायत की बात कही तो आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सोरांव में आरोपी के खिलाफ धारा 69, 115(2) और 351(3) भा.न्या.सं. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
 
पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता थाना सोरांव पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें