शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखायें तथा कोषागार 31 मार्च, 2026 को रहेगें खुलें-जिलाधिकारी

भारतीय स्टेट बैंक राबर्ट्सगंज की शाखा दिनांक 31 मार्च, 2026 को पूरे दिन खुले रहेंगे, उक्त शाखा वरिष्ठ कोषाधिकारी, सोनभद्र ट्रांजेक्शन समाप्त होने पर उपरोक्तानुसार बन्द की जायेगी-कलेक्टर एवं जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष के अन्तिम कार्य दिवस दिनांक 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती का पर्व होने के कारण अवकाश है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है, जिसके कारण दिनांक 31 मार्च 2025 को अत्यधिक लेन-देन होना स्वाभाविक है, इसलिए शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखाओं तथा कोषागारों को दिनांक 31 मार्च, 2026 को खुला रहेगा ।

वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-5 भाग-2 के प्रस्तर-503 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिलाधिकारी, सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक राबर्ट्सगंज की शाखा दिनांक 31 मार्च, 2026 को पूरे दिन खुले रहेंगे, उक्त शाखा वरिष्ठ कोषाधिकारी, सोनभद्र ट्रांजेक्शन समाप्त होने पर उपरोक्तानुसार बन्द की जायेगी।

बस्ती जनपद में  पचास के बजाय डेढ़ सौ मीटर नाली निर्माण कर सरकारी धन को बर्बाद कर रहे प्रधान तरेता  Read More बस्ती जनपद में  पचास के बजाय डेढ़ सौ मीटर नाली निर्माण कर सरकारी धन को बर्बाद कर रहे प्रधान तरेता 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें