राजनीति
विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी को बुके देकर स्वागत किया गया
सिद्धार्थनगर - उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक सभापति डॉ. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता एवं सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा सभापति डॉ. रतन पाल सिंह, सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह को बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी को बुके देकर स्वागत किया गया।
बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों में लंबित वित्तीय एवं प्रशासकीय मामलों की समीक्षा करना तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक विलम्ब का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समिति द्वारा पाया कि कई मामलों में अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभापति ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहें और समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें। सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वे जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें और जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता दिखाएं।
बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। अंत में सभापति ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि भविष्य में कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
इस अवसर पर निजी सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता, समीक्षा अधिकारी हरि प्रताप सिंह, रिपोर्टर अभय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार Administrative Review Meeting Vidhan Parishad meeting Ratan Pal Singh MLC UP Vidhan Parishad committee Siddharthnagar collectorate विधान परिषद बैठक वित्तीय प्रशासकीय विलम्ब समिति रतन पाल सिंह यूपी विधान परिषद प्रशासनिक समीक्षा


Comments