मिशन शक्ति के तहत  महिलाओं को किया जागरूक

सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर - ढेबरुआ थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस द्वारा मिशन शक्ति व साइबर क्राइम कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एसएचओ दुर्गा प्रसाद,मिशन शक्ति प्रभारी सोमनाथ शर्मा,आरक्षी बृजेश कुमार,महिला आरक्षी श्रद्धा त्रिपाठी व मीरा रानी ने चौपाल में मौजूद महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा के तरीकों, घरेलू हिंसा से बचाव और कानून द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।
 
इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।पुलिस टीम ने महिला हेल्प डेस्क की भूमिका, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और गोपनीयता बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की सूचना बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को दें।
 
एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाना था। इसके अलावा तीन नये कानून के बारे में और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना जैसे कि सुमंगला कन्या योजना,वृद्धा पेंशन योजना,किसान सम्मान निधि योजना,विधवा पेंशन योजना,शहरी व ग्रामीण आवासीय योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

About The Author

Post Comments

Comments