अज्ञात कारणों से पशुचर पर लगी आग

ग्रामीणों की भारी मशकत के बाद आग पर पाए काबू

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के तौलिहवा ग्राम पंचायत के इटहिया टोले में पशुचर में मंगलवार को दोपहर में आग लग गई। जिससे आसपास के किसानों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। मौके पर तहसीलदार व लेखपाल भी मौजूद रहे।इटहिया के सीवान में स्थित 250 बीघे के पशुचर में अचानक मंगलवार को लगभग साढ़े 11 बजे आग लग गई। जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों को पशुचर के बगल अपने-अपने गेहूं की खड़ी फसल की चिंता सताने लगी।
 
लोग सामूहिक प्रयास से आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन पछुवा हवा के कारण आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। लोगों ने अग्निशमन,डायल 112 व तहसील प्रशासन को फोन किया। जिसके बाद दमकल वाहन भी पहुंच गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रकाश सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की देखरेख में आग पर काबू पाया गया।फसल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान लेखपाल योगेश कुमार,प्रविन्दर,पंचम पटेल,ऋषभ सिंह सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें