फैक्ट्री की छत से गिरकर श्रमिक की मौत
वह अन्य श्रमिकों के साथ वहीं पर रहता था
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड स्थित बड़े नहर के पास मेरुई गांव में एक टोस्ट फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसे से फैक्ट्री परिसर में अफरा तफरी मच गई और परिवार में मातम छा गया। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबूगंज पूरे द्वारिका मजरे नतरौला गांव निवासी बबलू (28) पुत्र रामसेवक फैक्ट्री में काम करता था। वह अन्य श्रमिकों के साथ वहीं पर रहता था।
सोमवार रात करीब 9 बजे वह छत पर खाना खाने के बाद टहल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जमीन गिर पड़ा। गंभीर हालत में साथियों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। घटना के बाद मां रामपति, भाई जितेंद्र, मनोज, बब्बू और उमेश का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
swatantra prabhat raebareli news स्वतंत्र प्रभात Swatantra Prabhat Raebareli रायबरेली खबर UP Accident News Swatantra Prabhat accident news police action Raebareli पुलिस जांच रायबरेली Lalganj factory accident Merui village accident worker fall death UP toast factory Raebareli Bablu worker death Unchahar Babuganj Natraula factory worker death India लालगंज हादसा मेरुई गांव फैक्ट्री हादसा श्रमिक की मौत छत से गिरकर मौत यूपी हादसा


Comments