शहीदों के बलिदान का अपमान है ओबरा का वर्तमान: बिखरे हुए जनमानस का फायदा उठा रहा प्रशासन

ओबरा की बदहाली का मुख्य कारण स्थानीय जनमानस का आपसी बिखराव- अभिषेक अग्रहरि

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा /सोनभद्र-

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को स्थानीय गांधी मैदान में 'सोन चेतना सामाजिक संगठन' के तत्वाधान में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक अग्रहरी ने अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए ओबरा नगर की वर्तमान जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अभिषेक अग्रहरी ने तीखा प्रहार किया कि जिन क्रांतिकारियों ने शोषण मुक्त और न्यायपूर्ण भारत का सपना देखा था, आज उन्हीं के बलिदान की धरती ओबरा प्रशासनिक उत्पीड़न और जनमानस की उपेक्षा का केंद्र बन चुकी है। नगर में समस्याओं का अंबार लगा है ओबरा इंटर कॉलेज का निजीकरण कर गरीब बच्चों की शिक्षा छीनी जा रही है, ओबरा अस्पताल स्वयं वेंटिलेटर पर है और स्थानीय परियोजनाओं में योग्यता होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए दरकिनार किया जा रहा है। सबसे भयावह स्थिति श्रमिक वर्ग की है, जहाँ मजदूरों से 12-12 घंटे का कठिन परिश्रम लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें भुगतान मात्र 8 घंटे का भी नहीं मिल रहा है।CSR फंड का दुरुपयोग हो रहा है । 

बक्शी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, प्लॉटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी Read More बक्शी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, प्लॉटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

अभिषेक अग्रहरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ओबरा की इस बदहाली का मुख्य कारण स्थानीय जनमानस का आपसी बिखराव और एकजुटता की कमी है, जिसका सीधा फायदा उठाकर प्रशासनिक अधिकारी और ठेकेदार आम आदमी का शोषण कर रहे हैं। जब तक ओबरा का नागरिक अपनी जाति और व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर एक मंच पर नहीं आएगा, तब तक न्याय की उम्मीद बेमानी है। ठेका आवंटन में पारदर्शिता का अभाव और भुगतान की अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर भी न्याय न मिलना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

खड्डा में बाल विवाह रोकने को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, 60 प्रतिभागियों ने लिया संकल्प Read More खड्डा में बाल विवाह रोकने को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, 60 प्रतिभागियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास पाठक, सूर्य पटेल, संजय गौतम, सिद्धांत पटेल, बाबूलाल सोनकर सहित जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब ओबरा का जनमानस संगठित होकर अपने संवैधानिक अधिकारों, पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त ऊर्जा नगरी के लिए साझा संघर्ष का बिगुल फूंकेगा।

विशाल इंग्लिश एकेडेमी कोन  के  दो छात्रों का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय  में  चयन, खण्ड विकास अधिकारी ने किया सम्मानित Read More विशाल इंग्लिश एकेडेमी कोन के दो छात्रों का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, खण्ड विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें