नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सीएचसी खेसरहा पर नही है एक्स - रे प्लेट ,अव्यवस्था देख बिफरे : एमएलसी
वहां एक्स रे टेक्नीशियन द्वारा उनके घुटने का एक्स रे किया गया और बताया गया की अस्पताल पर एक्स - रे प्लेट नही है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाताहरीश चौधरीसिद्धार्थनगर ।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पर कई महीनों से एक्स- रे प्लेट नही है। एक्स - रे प्लेट के अभाव में आम जनता काफी परेशान है। इस बात की पोल तब खुली जब सोमवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी अपने घुटने का एक्स रे करवाने खुद अस्पताल पहुंचे। एमएलसी ने बताया की उनके घुटने में दर्द था। उन्होंने इस बीमारी की जांच कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा गए,
वहां एक्स रे टेक्नीशियन द्वारा उनके घुटने का एक्स रे किया गया और बताया गया की अस्पताल पर एक्स - रे प्लेट नही है। मोबाइल में फोटो खींच लीजिए और इसे डाक्टर को दिखाइए जिससे इलाज हो सकें । अस्पताल पर घोर अव्यवस्था को देखकर शिक्षक विधायक काफी रोष प्रकट किया और इस समस्या की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के साथ सदन में भी उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा की उनके द्वारा जनपद में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सदन में प्रश्न उठाया गया था जिसके क्रम में 14 मार्च को स्वास्थ्य राज्यमंत्री का जिला मुख्यालय पर आगमन हुआ था।
इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक की थी, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की गई थी। शिक्षक विधायक ने बताया की इस बैठक में सीएचसी खेसरहा के अधीक्षक द्वारा अस्पताल पर सभी सुविधाओं के चुस्त दुरुस्त होने की बात कही गई थी। बावजूद इसके एक दिन बाद ही अस्पताल पर एक्स रे प्लेट उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा की जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सरकार द्वारा आम जन के लिए प्रदत्त स्वास्थ्य सुविधा का भरपूर लाभ लोगों को नही मिल पा रहा है जो की चिंता के साथ जांच का विषय है। उन्होंने खेसरहा अस्पताल पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या सदन में उठाने की बात कही है।
स्वास्थ्य विभाग Health Department सिद्धार्थनगर Siddharthnagar government hospital सीएचसी खेसरहा CHC Khesraha एक्स रे प्लेट X Ray Plate सरकारी अस्पताल शिक्षक विधायक MLC Dhruv Kumar Tripathi ध्रुव कुमार त्रिपाठी Dhruv Kumar Tripathi स्वास्थ्य अव्यवस्था Health Mismanagement उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवा UP Health Services अस्पताल की लापरवाही Hospital Negligence जन स्वास्थ्य समस्या Public Health Issue मेडिकल सुविधा Medical Facilities एक्स रे सुविधा X Ray Facility

Comments