सात दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ

पंचकुंडीय यज्ञ के साथ गूंजा भक्ति रस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर : भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ स्थित  श्रीराम जानकी मंदिर पंचमुखी हनुमान धाम में शनिवार की रात सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा का शुभारंभ भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंचकुंडीय यज्ञ के साथ की गई, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया।कथा के प्रथम दिवस बरसाना से पधारे कथा व्यास कृष्ण चंद्र शास्त्री ने देवी भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि देवी की आराधना से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने भक्तों को धर्म, आस्था और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।वहीं वृंदावन धाम से आईं सुप्रिया शास्त्री भी कथा श्रवण कराएंगी।
 
आयोजन की जानकारी देते हुए मंदिर के महंत बाबा केशव दास ने बताया कि यह कथा 27 मार्च तक चलेगी। 27 मार्च से रात्रि में मथुरा-वृंदावन धाम से आए कलाकारों द्वारा सत्यपाल के निर्देशन में रासलीला का आयोजन किया जाएगा। कथा के समापन दिवस पर राधा-कृष्ण सहित कई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने जनकल्याण हेतु आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की और मंदिर परिसर में लगने वाले मेले के लिए भी निशुल्क सेवा देने का आह्वान किया।इस दौरान श्यामजी,राजेश यादव, प्रभु विश्वकर्मा, अंबुज श्रीवास्तव, चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें