कानपुर में होटल कर्मचारी युवती से दुष्कर्म का प्रयास

जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है, युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है , पीड़िता मूलरूप से असम की रहनेवाली हैं और जीटी रोड स्थित एक होटल में काम करतीं हैं,, उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम वह स्नान कर जैसे ही बाहर निकली ,तभी बल्ली नाम का युवक वहां पहुंचा , तो उसने युवती को बदनीयती से पकड़ लिया।
 
आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करतें हुए दुष्कर्म का प्रयास किया किसी तरह से युवती ख़ुद को छुड़ाकर भागी, और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला,, घटना के बाद पीड़िता ने होटल स्टाफ को घटना की जानकारी दी,,और नजीराबाद थाने पहुंच कर आरौपी के खिलाफ तहरीर दी थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,और आरोपी के खिलाफ पुलिस दविश दें रहीं हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें