हिंदी नववर्ष पर सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने का संदेश दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में हिंदी नववर्ष बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता, भारत माता एवं परम ब्रह्म ॐ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गीत, कविता पाठ एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने हिंदी नववर्ष के महत्व पर अपने विचार रखते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने का संदेश दिया।
 
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम प्रमुख आचार्य द्वारा विद्यार्थियों को नववर्ष के उपलक्ष्य में आकर्षक नववर्ष कार्ड वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी नववर्ष हमें नई ऊर्जा, नए संकल्प और भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व का भाव प्रदान करता है।उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन एवं संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें