मदनपुर सुकरौली : नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ, क्षेत्र में गूंजा जय श्री राम

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिवशंभु सिंह

खड्डा,कुशीनगर।  खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा मदनपुर सुकरौली से प्रारम्भ होकर सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, सोहरौना, खड्डा स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक, तुर्कहा, पकड़ी और भैंसहा मार्ग से होते हुए नारायणी नदी के ठोकर नंबर 3 तक पहुंची। वहां आचार्यों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। कलश धारण किए कन्याओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नदी से जल भरकर यात्रा को पूर्ण किया।

पूरी यात्रा के दौरान “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस भव्य आयोजन में क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पाण्डेय भी शामिल हुए और कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, प्रभु गुप्ता, विनय सिंह, अजय सिंह, आनन्द सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विष्णुप्रताप शर्मा, हिमांशु सिंह, शिवनन्दन केशरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नौ दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

गमगीन माहौल में दफन हुआ दुर्घटना में मृत छात्रों का शव Read More गमगीन माहौल में दफन हुआ दुर्घटना में मृत छात्रों का शव

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें